Whosthat360Hindi
Advertisement
  • होम
  • फ़ैशन
  • Style से Fail तक: Coachella 2026 में Influencers को मिली ट्रोलिंग

Style से Fail तक: Coachella 2026 में Influencers को मिली ट्रोलिंग

Coachella 2026 इस बार सिर्फ म्यूजिक और एंटरटेनमेंट के लिए नहीं, बल्कि influencers के fashion को लेकर हुई जबरदस्त trolling की वजह से चर्चा में रहा। कई influencers ने महंगे stylists और unique outfits के साथ खुद को standout करने की कोशिश की, लेकिन audience को उनके looks पसंद नहीं आए। सोशल मीडिया पर इन outfits का मजाक उड़ाया गया और “fake luxury influencer culture” पर सवाल उठने लगे। यह घटना दिखाती है कि आज की audience सिर्फ दिखावे से नहीं, बल्कि real और relatable style को ज्यादा पसंद करती है।

Coachella,Coachella 2026,Fashion,style,luxuary,influencer

Coachella 2026: Influencers का Fashion Fail

Photo Credit: instagram

ख़ास बातें
  • महंगे stylists के बावजूद influencers के outfits हुए flop
  • सोशल मीडिया पर जमकर trolling और memes वायरल
  • Fake luxury influencer culture” पर उठे सवाल

इस साल Coachella 2026 सिर्फ म्यूजिक, फन और सेलिब्रिटी परफॉर्मेंस के लिए ही नहीं, बल्कि फैशन विवादों की वजह से भी खूब चर्चा में रहा। हर साल यह फेस्टिवल अपने यूनिक और ट्रेंडी फैशन लुक्स के लिए जाना जाता है, जहां इन्फ्लुएंसर्स और सेलिब्रिटीज अपने सबसे अलग और आकर्षक आउटफिट्स दिखाने की कोशिश करते हैं। लेकिन इस बार कहानी थोड़ी अलग रही। कई बड़े इन्फ्लुएंसर्स ने इस इवेंट के लिए पहले से ही भारी तैयारी की थी—महंगे स्टाइलिस्ट्स हायर किए, नए आउटफिट्स डिजाइन करवाए और सोशल मीडिया पर वायरल होने की पूरी प्लानिंग की। उन्हें उम्मीद थी कि उनके लुक्स लोगों को इंप्रेस करेंगे और ट्रेंड बन जाएंगे।

महंगे स्टाइलिस्ट, लेकिन खराब आउटफिट्स

कई इन्फ्लुएंसर्स ने अपने आउटफिट्स के लिए प्रोफेशनल स्टाइलिस्ट्स हायर किए, जिनकी फीस हजारों डॉलर तक बताई जा रही है।

उम्मीद थी कि ये लुक्स बेहद ट्रेंडी और यूनिक होंगे, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को ये आउटफिट्स अजीब और बेकार लगे। कुछ आउटफिट्स इतने उलझे हुए थे कि लोगों ने उन्हें “बेमेल” और “जरूरत से ज्यादा सजावटी” तक कह दिया।

सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

इंस्टाग्राम और ट्विटर पर इन इन्फ्लुएंसर्स के लुक्स का खूब मजाक उड़ाया गया। मीम्स बन गए, मजेदार रील्स वायरल हो गईं, लोगों ने कमेंट्स में लिखा – “इतने पैसे खर्च करके ये क्या पहन लिया?”

कुछ इन्फ्लुएंसर्स को तो खुद अपने आउटफिट्स पसंद नहीं आए और उन्होंने खुलकर अपनी निराशा भी जाहिर की

Coachella 2026: Influencers का Fashion Fail

Coachella 2026: Influencers का Fashion Fail
Photo Credit: instagram

Luxury influencer culture पर सवाल

इस पूरे मामले के बाद एक बड़ी बहस शुरू हो गई है। लोग अब पूछ रहे हैं:

क्या इन्फ्लुएंसर कल्चर सिर्फ दिखावे तक सीमित हो गया है?
क्या महंगी चीजें हमेशा अच्छी ही होती हैं?

ऑडियंस का मानना है कि कई इन्फ्लुएंसर्स सिर्फ “रिच और स्टाइलिश” दिखने के लिए पैसे खर्च कर रहे हैं, लेकिन क्रिएटिविटी और ओरिजिनैलिटी कहीं खोती जा रही है।

असल में Coachella 2026 ने एक छोटी-सी लेकिन साफ बात सामने रख दी—लोग अब पहले जैसे नहीं रहे। अब सिर्फ चमक-धमक या महंगे कपड़े देखकर कोई आसानी से प्रभावित नहीं होता। लोग यह भी देखना चाहते हैं कि कंटेंट कितना असली है, उसमें कितनी अपनी सोच है। शायद यही वजह है कि इस बार कई “परफेक्ट” दिखने वाले लुक्स भी लोगों को कनेक्ट नहीं कर पाए। इन्फ्लुएंसर्स के लिए भी यह एक तरह का रियलिटी चेक है—क्योंकि आखिर में लोग उसी को याद रखते हैं, जो दिल से आता है, न कि सिर्फ पैसे.

Coachella 2026 का आयोजन Empire Polo Club में 10–12 अप्रैल और 17–19 अप्रैल 2026 के बीच किया गया। यह इस फेस्टिवल का 25वां एडिशन था, जिसमें Sabrina Carpenter, Justin Bieber और Karol G जैसे बड़े कलाकार हेडलाइनर रहे।

यह इवेंट अपने सरप्राइज गेस्ट अपीयरेंस, अलग-अलग म्यूजिक जॉनर के परफॉर्मेंस और दो वीकेंड तक चलने वाले बड़े आयोजन के लिए जाना जाता है, जहां हर साल लाखों की संख्या में लोग शामिल होते हैं।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Coachella, Coachella 2026, Fashion, style, luxuary, influencer

संबंधित ख़बरें