Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement
  • होम
  • फ़ूड
  • मुंह में पानी ला देगा शेफ रणवीर बरार का यह क्रिस्पी मसाला चीज टोस्ट; नोट करें आसान रेसिपी

मुंह में पानी ला देगा शेफ रणवीर बरार का यह क्रिस्पी मसाला चीज टोस्ट; नोट करें आसान रेसिपी

सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार ने अपने सीक्रेट स्टाइल में 'क्रिस्पी मसाला चीज टोस्ट' बनाने की बेहतरीन रेसिपी शेयर की है। इस वीडियो में उन्होंने ब्रेड के अंदर चीज और सब्जियों की स्टफिंग भरकर, उसे अंडे-बेसन के घोल और पोहा से कोट करके फ्राई करना सिखाया है। यह स्ट्रीट-स्टाइल टोस्ट बाहर से बेहद क्रिस्पी और अंदर से सुपर चीज़ी बनता है।

RANVEER BRAR,ranveer brar age,Ranveer Brar awards

मुंह में पानी ला देगा शेफ रणवीर बरार का यह क्रिस्पी मसाला चीज टोस्ट; नोट करें आसान रेसिपी

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • शेफ रणवीर बरार ने सिखाया क्रिस्पी मसाला चीज टोस्ट
  • मेयोनेज़ और हरी चटनी से तैयार किया टेस्टी स्प्रेड
  • पोहा की कोटिंग से टोस्ट बनेगा बेहद क्रिस्पी और लाजवाब

सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेहद लजीज और झटपट बनने वाली रेसिपी का वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने 'क्रिस्पी मसाला चीज टोस्ट' बनाने का एक अनोखा और आसान तरीका सिखाया है। यह टोस्ट बाहर से बेहद क्रिस्पी और अंदर से क्रीमी व चीज़ी टेक्सचर से भरपूर है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी का पसंदीदा स्नैक बन सकता है।

स्टेप 1: स्टफिंग (चीज और सब्जियों का मिश्रण) तैयार करना

सबसे पहले शेफ ने एक चॉपिंग बोर्ड पर हरी मिर्च, अदरक और टमाटर को बारीक-बारीक काट लिया। इसके बाद एक कांच के मिक्सिंग बाउल में कटी हुई हरी मिर्च, अदरक, टमाटर और बारीक कटा हरा धनिया डाला। फिर एक अलग बाउल में मेयोनेज़ और हरी चटनी को मिलाकर एक स्मूथ सॉस तैयार किया। अब सब्जियों वाले बाउल में ढेर सारा मोज़ेरेला चीज ग्रेट करके डाला गया और इन सभी सामग्रियों को हाथों से अच्छी तरह मिक्स कर लिया गया ताकि एक शानदार स्टफिंग तैयार हो जाए।

स्टेप 2: सैंडविच को असेंबल करना

इसके बाद ब्रेड की दो स्लाइस ली गईं। दोनों स्लाइस पर तैयार की गई मेयोनेज़-हरी चटनी की सॉस को चम्मच की मदद से अच्छी तरह फैलाकर  लगाया गया। अब एक ब्रेड स्लाइस के ऊपर तैयार की गई चीज और सब्जियों की भरपूर स्टफिंग रखी गई। इसके बाद दूसरी ब्रेड स्लाइस से इसे कवर करके सैंडविच का आकार दे दिया गया।

स्टेप 3: क्रिस्पी कोटिंग और टोस्ट करने का सीक्रेट तरीका

रणवीर बरार ने इस टोस्ट को एक्स्ट्रा क्रिस्पी बनाने के लिए एक खास ट्रिक इस्तेमाल की है। उन्होंने एक बड़े बाउल में अंडे (Eggs) तोड़े और उसमें थोड़ा बेसन थोड़ा दूध, स्वादानुसार नमक, कॉर्न स्टार्च और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर एक गाढ़ा घोल तैयार किया। इसके बाद असेंबल किए गए सैंडविच को इस अंडे और बेसन के घोल में अच्छी तरह से डुबोया गया। घोल में डिप करने के बाद सैंडविच को एक प्लेट में रखे पोहा / चिड़वा के ऊपर लपेटा गया ताकि ब्रेड पर पोहा की एक अच्छी क्रिस्पी परत चढ़ जाए।

स्टेप 4: पैन फ्राई और सर्विंग

आखिरी स्टेप में एक नॉन-स्टिक पैन में थोड़ा तेल  गर्म किया गया। तेल गर्म होने के बाद पोहा कोटेड सैंडविच को पैन में डाला गया और दोनों तरफ से सुनहरा भूरा और एकदम क्रिस्पी होने तक अच्छी तरह से सेक लिया गया। जब चीज अंदर से पूरी तरह मेल्ट हो गई, तो इसे पैन से बाहर निकाल लिया गया। शेफ ने इसे गरमा-गरम काटकर लच्छेदार प्याज और हरी चटनी के साथ सर्व किया। वीडियो में जब टोस्ट को बीच से काटा जाता है, तो उसका बेहतरीन चीज पुल देखकर किसी के भी मुंह में पानी आ जाए।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: RANVEER BRAR, ranveer brar age, Ranveer Brar awards

संबंधित ख़बरें