Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement
  • होम
  • फ़ूड
  • बाज़ार जैसा इटैलियन पास्ता अब रसोई में: फूड क्रिएटर ईशान नागपाल से सीखें सबसे आसान और टेस्टी रेड सॉस पास्ता रेसिपी

बाज़ार जैसा इटैलियन पास्ता अब रसोई में: फूड क्रिएटर ईशान नागपाल से सीखें सबसे आसान और टेस्टी रेड सॉस पास्ता रेसिपी

क्या आप घर पर ही रेस्टोरेंट जैसा पास्ता बनाना चाहते हैं? फूड क्रिएटर ईशान नागपाल के इस वीडियो में सीखें ताजा टमाटर, लहसुन और इटैलियन हर्ब्स के साथ एकदम परफेक्ट 'रेड सॉस पास्ता' बनाने की सबसे आसान विधि। बिना किसी मिलावट और रेडीमेड सॉस के, घर की बुनियादी चीजों से तैयार किया गया यह क्रीमी और जूसी पास्ता बच्चों से लेकर बड़ों तक सबका दिल जीत लेगा। आज ही इसे आजमाएं और घर पर उठाएं इटैलियन कैफे का लुत्फ।

Eeshan nagpal,food & drink,food recipe

फूड क्रिएटर ईशान नागपाल से सीखें सबसे आसान और टेस्टी रेड सॉस पास्ता रेसिपी

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • घर पर ही बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल रेड सॉस पास्ता
  • ढेर सारे चीज़ के साथ बनाएं मखमली टेक्सचर वाला इटैलियन पास्ता
  • लहसुन की खुशबू और ओरिगैनो का लाजवाब तड़का

शाम की छोटी-मोटी भूख हो, बच्चों की फरमाइश या फिर दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर रेड सॉस पास्ता हर मौके के लिए एक परफेक्ट और सदाबहार डिश है। बाजार में मिलने वाले पास्ता में अक्सर आर्टिफिशियल कलर्स और एक्स्ट्रा सोडियम होता है, लेकिन फूड क्रिएटर ईशान नागपाल का यह होममेड वर्जन पूरी तरह से फ्रेश और सेहतमंद है। यह रेसिपी टमाटर के तीखे-चटपटे स्वाद, लहसुन की खुशबू और जड़ी-बूटियों  के देसी-विदेशी तड़के का एक लाजवाब अनुभव पेश करती है।

पास्ता को सही तरीके से उबालें 

रेसिपी की शुरुआत करने के लिए एक गहरे बर्तन में पानी गर्म करें। पानी में 1 छोटा चम्मच नमक और थोड़ा सा तेल डालें। उबाल आने पर 2 कप पास्ता डालें और इसे अल दंते यानी लगभग 80-90% तक ही पकाएं (ताकि यह सॉस में जाकर बहुत ज्यादा मैशी न हो)। पास्ता छान लें, लेकिन छानने से पहले आधा कप पास्ता उबालने वाला स्टार्चयुक्त पानी निकालकर अलग रख लें, यह सॉस को बांधने में काम आएगा।

ताजा और क्रीमी टमाटर सॉस तैयार करें 

टमाटरों के नीचे एक छोटा 'X' कट लगाएं और उन्हें 5 मिनट के लिए उबलते पानी में ब्लांच  कर लें। इसके बाद उनका छिलका उतारकर मिक्सी में एक स्मूथ प्यूरी बना लें। अब एक पैन में 2 चम्मच ऑलिव ऑयल या मक्खन गर्म करें। इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन और प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें। इसके बाद इसमें तैयार टमाटर की प्यूरी डालें। सॉस को तब तक पकाएं जब तक कि तेल किनारों से अलग न होने लगे।

मसाले मिलाएं और पास्ता को टॉस करें

जब सॉस गाढ़ा हो जाए, तो इसमें स्वादानुसार नमक, काली मिर्च पाउडर, चिली फ्लेक्स और ओरिगैनो मिलाएं। खटास को बैलेंस करने के लिए एक चुटकी चीनी डाल सकते हैं। अब इसमें बचा हुआ पास्ता वाटर मिलाएं जिससे सॉस की कंसिस्टेंसी मखमली हो जाएगी। अंत में उबला हुआ पास्ता और ताजी बेसिल की पत्तियां डालकर सब कुछ अच्छी तरह से मिक्स करें  ताकि सॉस पास्ता के अंदर तक समा जाए।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Eeshan nagpal, food recipe

संबंधित ख़बरें