Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement

रिश्तों में दरार लाती हैं ये 3 गलतियां: गौरंग दास से जानें बहस के दौरान खुद को कैसे संभालें

अक्सर रिश्तों में छोटी सी बहस बड़े झगड़े का रूप ले लेती है। गौरंग दास प्रभु ने बताया है कि एक 'मैच्योर' व्यक्ति बहस के दौरान तीन चीजों से बचता है: कैरेक्टर अटैक, पुरानी बातों को याद करना और तीसरे व्यक्ति को शामिल करना। उनके अनुसार, बहस जीतने से ज्यादा महत्वपूर्ण रिश्ता बचाना है। अगर हम इन सरल बातों का ध्यान रखें, तो हमारे आपसी संबंध और भी मजबूत और खुशहाल हो सकते हैं।

gaurang das,gaurang das advice,gaurang das motivation,gaurang das new video

रिश्तों में दरार लाती हैं ये 3 गलतियां: गौरंग दास से जानें बहस के दौरान खुद को कैसे संभालें

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • बहस के दौरान कभी भी सामने वाले का 'कैरेक्टर अटैक' न करें
  • वर्तमान की लड़ाई में पुरानी गलतियों को दोहराना रिश्तों के लिए हानिकारक
  • निजी झगड़ों में बाहरी लोगों या तीसरे पक्ष को शामिल न करें

किसी भी रिश्ते में मतभेद होना स्वाभाविक है, चाहे वह पति-पत्नी का रिश्ता हो, दोस्ती हो या परिवार। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक छोटी सी बहस कब एक गहरे जख्म में बदल जाती है? आध्यात्मिक गुरु और प्रेरक वक्ता गौरंग दास प्रभु ने अपने हालिया वीडियो में भावनात्मक परिपक्वता के बारे में बहुत ही गहरी और व्यावहारिक बात कही है। उन्होंने बताया है कि जो लोग मानसिक रूप से परिपक्व होते हैं, वे बहस के दौरान तीन बड़ी गलतियों से बचते हैं।

1. कैरेक्टर अटैक से बचें 
गौरंग दास प्रभु कहते हैं कि अक्सर लड़ाई किसी एक मुद्दे या छोटी सी बात पर शुरू होती है, लेकिन लोग भावनाओं में बहकर सामने वाले के पूरे व्यक्तित्व पर हमला करने लगते हैं। लोग कहने लगते हैं, "तुम तो हो ही ऐसे," "तुम स्वार्थी हो," या "तुम्हें सिर्फ अपनी ही पड़ी रहती है।"

प्रभु जी के अनुसार, एक समझदार व्यक्ति 'इंसान' और 'समस्या' के बीच फर्क करना जानता है। मैच्योर लोग समस्या को सुलझाने पर ध्यान देते हैं, न कि सामने वाले का अपमान करने पर। अगर आप किसी के चरित्र पर वार करते हैं, तो समस्या तो वहीँ रह जाती है, लेकिन रिश्ता जरूर टूट जाता है।

2. पुरानी बातों को न कुरेदें 
झगड़ों को बढ़ाने का सबसे बड़ा कारण है मुर्दे उखाड़ना'। गौरंग दास बताते हैं कि इमैच्योर लोग आज की लड़ाई में पिछले साल की बातों को ले आते हैं। "तुमने उस दिन भी ऐसा किया था," "तुम्हारी उस गलती की वजह से ये हुआ था" ये बातें केवल घाव को और गहरा करती हैं। मैच्योर व्यक्ति वर्तमान की समस्या पर बात करता है। वे पुराने घावों पर मरहम लगाने का काम करते हैं, उन्हें कुरेदने का नहीं। यदि आप अपने कल की गलतियों को आज की बहस में लाएंगे, तो समाधान कभी नहीं निकलेगा।

3. तीसरे व्यक्ति को बीच में न लाएं 
रिश्ता दो लोगों के बीच का होता है, लेकिन जब बहस होती है, तो कई बार लोग तीसरे पक्ष का सहारा लेते हैं। "मेरी सहेली भी कहती है कि तुम गलत हो," या "मेरी मम्मी ने भी ये बात नोटिस की है।" गौरंग दास प्रभु चेतावनी देते हैं कि जैसे ही आप किसी तीसरे को बीच में लाते हैं, वह रिश्ता अब दो लोगों का नहीं रह जाता। समझदार लोग जानते हैं कि घर की बात घर में ही रहनी चाहिए। अपनी बात साबित करने के लिए दूसरों के विचारों का सहारा लेना कमजोरी की निशानी है। एक मैच्योर इंसान बहस जीतने की जिद छोड़कर, उस रिश्ते की गरिमा को बचाने पर ध्यान केंद्रित करता है।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: gaurang das, gaurang das advice, gaurang das motivation, gaurang das new video

संबंधित ख़बरें