Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • सीए साक्षी जैन का लंदन टूर: पाउंड को रुपयों में बदला तो याद आया अपना देश!

सीए साक्षी जैन का लंदन टूर: पाउंड को रुपयों में बदला तो याद आया अपना देश!

सीए साक्षी जैन ने अपने इस मजेदार वीडियो में लंदन यात्रा के पहले दिन के मजेदार अनुभवों को साझा किया है। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक भारतीय टूरिस्ट वहां के खर्चों को पाउंड से रुपयों में बदलते समय चौंक जाता है—फिर चाहे वो ₹6,500 की कैब हो, ₹700 की पानी की बोतल या ₹3,000 का बर्गर। साक्षी ने इस महंगाई से बचने के लिए ट्रेन और टैप वाटर जैसे बेहतरीन बजट विकल्प भी सुझाए हैं।

Ca Sakshi Jain,ca sakshi jain instagram,ca sakshi jain new video

सीए साक्षी जैन का लंदन टूर: पाउंड को रुपयों में बदला तो याद आया अपना देश!

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • लंदन में कैब का किराया ₹6,500 सुन उड़े होश
  • साक्षी जैन ने महंगे पानी और बर्गर का विकल्प ढूंढा
  • वीडियो में भारतीय पर्यटकों की बजट सोच को दिखाया गया

विदेश घूमने का सपना हर किसी का होता है, और जब बात लंदन की हो, तो उत्साह दोगुना हो जाता है। लेकिन जैसे ही एक भारतीय पर्यटक लंदन की सड़कों पर कदम रखता है, उसका दिमाग तुरंत पाउंड को भारतीय रुपयों में बदलने की गणित में लग जाता है। जाने-मानी चार्टर्ड अकाउंटेंट और कंटेंट क्रिएटर सीए साक्षी जैन ने अपने लंदन के पहले दिन के अनुभवों को एक बेहद ही मजेदार 'POV'  वीडियो के जरिए साझा किया है, जिससे हर भारतीय खुद को आसानी से जोड़ पाएगा।

कैब का किराया और ट्रेन का सफर

वीडियो की शुरुआत में साक्षी लंदन की सड़कों और खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठाती नजर आती हैं। तभी घूमने जाने के लिए जब उनकी दोस्त से कैब  के किराए की बात होती है, तो पता चलता है कि उसका खर्च 50 पाउंड (£50) है। साक्षी तुरंत इसका हिसाब लगाती हैं यानी पूरे 6,500 रुपए! एक कैब के लिए इतनी बड़ी रकम सुनते ही उनके होश उड़ जाते हैं और वह तुरंत एक बजट फ्रेंडली फैसला लेते हुए कहती हैं, "चलो, ट्रेन से ही चलते हैं।" इसके बाद वे ट्यूब यात्रा करती दिखती हैं।

₹700 का पानी और जुगाड़

सफर के दौरान जब साक्षी एक सुपरमार्केट में पानी की बोतल खरीदने पहुंचती हैं, तो वहाँ की कीमत देखकर वे चौंक जाती हैं। पानी की एक बोतल 3 पाउंड की थी, यानी करीब ₹700! एक भारतीय के लिए पानी की बोतल पर ₹700 खर्च करना दिल दुखाने जैसा है। ऐसे में साक्षी अपनी पुरानी आदत अपनाती हैं और कहती हैं कि वे सिर्फ एक बोतल खरीदेंगी और बाद में बाहर किसी टैप से मुफ्त में पानी भर लेंगी।

महंगी बैंडेज और ₹3,000 का बर्गर

लंदन की सड़कों पर पैदल चलने की वजह से पैर में लगी हल्की चोट के लिए जब वे बैंडेज का पैकेट देखती हैं, तो उसकी कीमत 8 पाउंड (£8) होती है, जो भारतीय रुपयों में लगभग ₹900 बैठती है। इसके बाद, दोपहर के खाने में एक साधारण सा बर्गर और फ्राइज़ खाने बैठती हैं, तो उसका बिल 25 पाउंड (£25) आता है। यानी सिर्फ एक बर्गर के लिए पूरे ₹3,000! इस महंगे बिल को देखकर साक्षी बस चुपचाप अपना बर्गर खाती और खर्चों का हिसाब लगाती नजर आती हैं।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Ca Sakshi Jain, ca sakshi jain instagram, ca sakshi jain new video

संबंधित ख़बरें