Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement
  • होम
  • फ़ूड
  • अजीनोमोटो और MSG में क्या है अंतर? शेफ कुणाल और एक्सपर्ट डॉ. एना से जानिए इसका पूरा सच

अजीनोमोटो और MSG में क्या है अंतर? शेफ कुणाल और एक्सपर्ट डॉ. एना से जानिए इसका पूरा सच

क्या अजीनोमोटो सेहत के लिए हानिकारक है? शेफ कुणाल कपूर ने इस वीडियो में एक्सपर्ट डॉ. एना सैन गेब्रियल के साथ मिलकर एमएसजी से जुड़े मिथकों को तोड़ा है। डॉ. एना ने बताया कि अजीनोमोटो एक ब्रांड नाम है जो 100% मोनोसोडियम ग्लूटामेट है। यह भोजन में 'उमामी' स्वाद जोड़ता है, जो टमाटर और सूप में भी प्राकृतिक रूप से होता है। सामान्य कुकिंग में इसका इस्तेमाल नमक या चीनी की तरह ही पूरी तरह सुरक्षित है।

Chef Kunal,chef kunal brinjal roast tutorial video,Chef Kunal chaat recipe

अजीनोमोटो और MSG में क्या है अंतर? शेफ कुणाल और एक्सपर्ट डॉ. एना से जानिए इसका पूरा सच

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • सामान्य मात्रा में इसका इस्तेमाल पूरी तरह सुरक्षित और हानिरहित है
  • यह भोजन में पांचवां मूल स्वाद 'उमामी' लेकर आता है
  • अजीनोमोटो एक ब्रांड नेम है और यह 100% एमएसजी है

चाइनीज फूड हो या कोई चटपटा व्यंजन, 'अजीनोमोटो' का नाम आते ही कई लोगों के मन में सेहत को लेकर तरह-तरह के सवाल और डर पैदा हो जाते हैं। समाज में लंबे समय से यह धारणा बनी हुई है कि इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसी भ्रम को दूर करने के लिए मशहूर सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर ने अपने इस खास वीडियो में अजीनोमोटो कंपनी की ग्लोबल कम्युनिकेशंस मैनेजर और एक्सपर्ट डॉ. एना सैन गेब्रियल से बातचीत की है और एमएसजी से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों को बहुत ही सरल अंदाज में सामने रखा है।

अजीनोमोटो और MSG में क्या अंतर है?

बातचीत की शुरुआत में शेफ कुणाल कपूर पहला और सबसे आम सवाल पूछते हैं कि अजीनोमोटो और एमएसजी में क्या अंतर है? इस पर डॉ. एना समझाती हैं कि अजीनोमोटो असल में उस कंपनी और प्रोडक्ट का ब्रांड नाम है, जो 100% मोनोसोडियम ग्लूटामेट यानी एमएसजी है। आसान शब्दों में कहें तो, एमएसजी सामग्री का नाम है और अजीनोमोटो उसका एक मशहूर ब्रांड है।

क्या है 'उमामी' स्वाद? 

जब शेफ कुणाल पूछते हैं कि एमएसजी हमारे भोजन और स्वाद पर क्या असर डालता है, तो डॉ. एना बताती हैं कि यह भोजन में 'उमामी  स्वाद लेकर आता है। उमामी को दुनिया का पांचवां मूल स्वाद  माना गया है।

इस स्वाद के पीछे का मुख्य मॉलिक्यूल 'ग्लूटामेट' होता है, जो प्राकृतिक रूप से कई चीजों में पाया जाता है। डॉ. एना के अनुसार, उमामी स्वाद हमें रोजमर्रा के भोजन जैसे सूप, ब्रोथ  टमाटर और यहाँ तक कि माँ के दूध में भी प्राकृतिक रूप से मिलता है।

किसने की थी एमएसजी की खोज? 

वीडियो में एमएसजी के इतिहास पर भी बात की गई है। डॉ. एना बताती हैं कि इसकी खोज 1900 के दशक की शुरुआत में एक जापानी केमिस्ट प्रोफेसर किकुने इकेदा  ने की थी। उन्होंने ही सबसे पहले इस बात को पहचाना था कि ग्लूटामेट भोजन के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है।

क्या एमएसजी खाना सुरक्षित है? 

इस इंटरव्यू का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा इसकी सुरक्षा को लेकर था। जब शेफ कुणाल पछते हैं कि क्या एमएसजी सेहत के लिए सुरक्षित है और क्या इसके कोई बुरे प्रभाव होते हैं? तो डॉ. एना बहुत ही स्पष्ट शब्दों में कहती हैं कि एक सीजनिंग  के रूप में एमएसजी उतना ही सुरक्षित है जितना कि हमारी रसोई में इस्तेमाल होने वाला नमक, चीनी या सिरका 

वे साफ करती हैं कि अगर आप अपनी रोजमर्रा की कुकिंग में इसकी सामान्य और संतुलित मात्रा का उपयोग कर रहे हैं, तो सेहत को लेकर चिंता करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। इसके कोई वैज्ञानिक दुष्प्रभाव प्रमाणित नहीं हैं।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Chef Kunal, chef kunal brinjal roast tutorial video, Chef Kunal chaat recipe

संबंधित ख़बरें