Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement
  • होम
  • ट्रेवल
  • स्वाति गांधी की कज़ाखस्तान डायरीज़: अल्मा अरासन गॉर्ज ट्रेक को अपनी नेक्स्ट ट्रिप लिस्ट में जरूर सेव कर लीजिए

स्वाति गांधी की कज़ाखस्तान डायरीज़: अल्मा अरासन गॉर्ज ट्रेक को अपनी नेक्स्ट ट्रिप लिस्ट में जरूर सेव कर लीजिए

बेंगलुरु की ट्रैवल इन्फ्लुएंसर स्वाति गांधी ने कज़ाखस्तान के अल्मा अरासन गॉर्ज ट्रेक की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर हजारों लाइक्स मिल रहे हैं। उनकी पोस्ट के बाद भारतीय ट्रैवलर्स के बीच अल्माटी का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है।

swati gandhi,swati gandhi instagram,Kazakistan,alma arasan,trek,Travel

अल्माटी की जादुई वादियां

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • स्वाति गांधी की अल्माटी ट्रेक फोटो वायरल
  • कज़ाखस्तान भारतीयों के लिए वीजा-फ्री
  • यूरोप जैसी वाइब, कम बजट में ट्रिप

अल्माटी, कज़ाखस्तान की खूबसूरत वादियों से आई ट्रैवल इन्फ्लुएंसर स्वाति गांधी की नई पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बेंगलुरु की डिजिटल क्रिएटर स्वाति ने अल्मा अरासन गॉर्ज ट्रेक की ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर लोग इस जगह को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जोड़ रहे हैं। बहती पहाड़ी नदी, ऊंचे पाइन के जंगल और ठंडी हवाओं के बीच खड़ी स्वाति की तस्वीरों को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और लोग इस जगह को “छुपा हुआ स्वर्ग” बता रहे हैं।

अल्माटी के पास छुपा है नेचर का ये खूबसूरत स्पॉट

स्वाति गांधी ने अपनी पोस्ट में जिस जगह को दिखाया है, वह अल्माटी के पास मौजूद अल्मा अरासन गॉर्ज ट्रेक है। यह जगह अपनी नेचुरल ब्यूटी, ग्लेशियर से आने वाले ठंडे पानी और शांत माहौल के लिए जानी जाती है। तस्वीरों में स्वाति काले रंग के को-ऑर्ड सेट में नदी के बीच पत्थरों पर खड़ी नजर आ रही हैं। पीछे घने जंगल, टूटे पेड़ और छोटे-छोटे वॉटरफॉल इस जगह को किसी फिल्मी लोकेशन जैसा बना रहे हैं।

उनकी पोस्ट का कैप्शन भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। स्वाति ने लिखा कि यह ट्रेक उनके लिए अल्माटी की सबसे खूबसूरत यादों में से एक बन गया। उन्होंने इस जगह को “पीसफुल, रिफ्रेशिंग और जेन्युइनली मैजिकल” बताया।

भारतीय ट्रैवल लवर्स के बीच क्यों बढ़ रहा है कज़ाखस्तान का क्रेज?

पिछले कुछ महीनों में भारतीय ट्रैवलर्स के बीच कज़ाखस्तान तेजी से पॉपुलर हुआ है। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि भारतीयों के लिए यहां 14 दिनों तक वीजा-फ्री एंट्री मिलती है। कम बजट में इंटरनेशनल ट्रिप का सपना देखने वाले लोगों के लिए यह जगह अब नया फेवरेट डेस्टिनेशन बनती जा रही है। स्वाति गांधी की पोस्ट ने इस ट्रेंड को और तेज कर दिया है। सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तस्वीरों की तुलना स्विट्जरलैंड और यूरोप की वादियों से कर रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि “यूरोप जैसी वाइब अब एशिया में भी मिल सकती है।”

बिगिनर्स के लिए भी परफेक्ट है ये ट्रेक

अल्मा अरासन गॉर्ज ट्रेक की एक और खास बात यह है कि इसे बिगिनर्स भी आसानी से कर सकते हैं। ज्यादा कठिन चढ़ाई नहीं होने की वजह से फैमिली ट्रिप, कपल्स और सोलो ट्रैवलर्स के लिए यह शानदार ऑप्शन माना जा रहा है। रास्ते में बहते झरने, ठंडी हवा और हर मोड़ पर दिखने वाले ग्रीन व्यू इस ट्रेक को और खास बना देते हैं। यही वजह है कि स्वाति की पोस्ट देखने के बाद कई लोग इस जगह के बारे में सर्च कर रहे हैं।

कौन हैं स्वाति गांधी?

स्वाति गांधी एक ट्रैवल और लाइफस्टाइल डिजिटल क्रिएटर हैं, जो “मायस्वैटिट्यूड” नाम से सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उनकी पहचान ऑफबीट ट्रैवल डेस्टिनेशंस, माउंटेन ट्रिप्स और खूबसूरत नेचर स्पॉट्स को एक्सप्लोर करने के लिए होती है। इस बार उन्होंने कज़ाखस्तान के अल्माटी और उसके आसपास मौजूद सेंट्रल एशिया के हिडन जेम्स को अपनी ऑडियंस के सामने पेश किया है। 

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: swati gandhi, swati gandhi instagram, Kazakistan, alma arasan, trek, Travel

संबंधित ख़बरें