Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement
  • होम
  • फ़ूड
  • बिना झंझट निकालें अनार के दाने: शेफ कुणाल कपूर के इस वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई धूम

बिना झंझट निकालें अनार के दाने: शेफ कुणाल कपूर के इस वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई धूम

अनार का जूस सेहत के लिए रामबाण माना जाता है, लेकिन इसके दानों को छीलना और जूस निकालना एक मेहनत भरा काम लगता है। मशहूर शेफ कुणाल कपूर ने इसी काम को आसान बनाने के लिए एक बेहतरीन किचन हैक साझा किया है। उन्होंने प्राकृतिक लाइनों के जरिए अनार काटने और 'कोल्ड वॉटर ट्रिक' से दानों को छिलकों से अलग करने का तरीका बताया है। यह तरीका उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो रोज फ्रेश जूस पीना चाहते हैं।

Kunal Kapoor,Kunal kapur burger recipe,Kunal Kapur channel,kunal kapur chef

ब घर पर ही बनाएं बाजार जैसा शुद्ध अनार जूस, शेफ कुणाल कपूर ने शेयर की खास ट्रिक

Photo Credit: instagram

ख़ास बातें
  • अनार छीलने का सबसे आसान तरीका
  • अब घर पर ही बनाएं बाजार जैसा शुद्ध अनार जूस
  • शेफ कुणाल कपूर के इस वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई धूम

अनार एक ऐसा फल है जो विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। डॉक्टर भी अक्सर खून की कमी दूर करने और सेहत सुधारने के लिए अनार के जूस की सलाह देते हैं। लेकिन समस्या तब आती है जब अनार को छीलने और उसके दानों को सफेद छिलकों  से अलग करने की बात होती है। यह काम काफी थकाऊ और गंदा हो सकता है। इसी मुश्किल को हल करने के लिए मशहूर सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर ने एक खास वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने अनार को 'परफेक्ट' तरीके से काटने और जूस निकालने के सीक्रेट टिप्स बताए हैं।

अनार काटने का सही तरीका

शेफ कुणाल के अनुसार, अनार काटने की शुरुआत उसके ऊपर के हिस्से यानी क्राउन को हटाकर करनी चाहिए। क्राउन हटाने के बाद आपको अनार के अंदर कुछ Natural Lines दिखाई देंगी। चाकू की मदद से इन रेखाओं पर हल्का कट लगाएं। इसके बाद अनार को हाथों से धीरे से दबाते हुए खोलें। शेफ बताते हैं कि इस तरह अनार किसी फूल की पंखुड़ियों की तरह खुल जाता है और दाने भी सुरक्षित रहते हैं।

कोल्ड वॉटर ट्रिक

वीडियो में सबसे महत्वपूर्ण जानकारी दानों को अलग करने की है। कुणाल ने बताया कि अनार के टुकड़ों को एक कटोरे में भरे ठंडे पानी के अंदर डालें। पानी में डालने के बाद हल्के हाथों से दानों को रगड़ें। इससे क्या होगा कि भारी होने के कारण अनार के दाने कटोरे के नीचे बैठ जाएंगे और हल्का होने की वजह से सफेद छिलके ऊपर तैरने लगेंगे। अब आप आसानी से उन छिलकों को हटा सकते हैं और आपको मिलते हैं साफ और चमकदार दाने।

ताजा जूस कैसे बनाएं?

जूस बनाने के लिए शेफ कुणाल ने इन दानों को एक मिक्सर ग्राइंडर में डाला और उसे कुछ सेकंड के लिए चलाया। इसके बाद एक छलनी की मदद से इसे छान लिया। उन्होंने चम्मच से पल्प को दबाने की सलाह दी ताकि दानों का सारा रस निकल जाए।

शेफ कुणाल का यह वीडियो उन लोगों के लिए बहुत काम का है जो बाजार के मिलावटी या डिब्बा बंद जूस के बजाय घर पर ही शुद्ध और ताजा जूस पीना पसंद करते हैं। उनकी यह तकनीक न केवल समय बचाती है बल्कि रसोई को भी साफ रखती है। सोशल मीडिया पर लोग इस आसान तरीके की खूब तारीफ कर रहे हैं।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Kunal Kapoor, Kunal kapur burger recipe, Kunal Kapur channel, kunal kapur chef

संबंधित ख़बरें