Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement
  • होम
  • फ़ूड
  • सिर्फ स्वाद नहीं, पेट के लिए वरदान है 'चाट': मास्टरशेफ रणवीर बरार ने बताया चौंकाने वाला सच

सिर्फ स्वाद नहीं, पेट के लिए वरदान है 'चाट': मास्टरशेफ रणवीर बरार ने बताया चौंकाने वाला सच

मशहूर मास्टरशेफ रणवीर बरार ने अपने नए वीडियो में बताया है कि 'चाट' खाना सिर्फ स्वाद के लिए नहीं, बल्कि पेट की सेहत के लिए जरूरी है। उनके अनुसार, हमारे पेट में अरबों साल पुराने बैक्टीरिया होते हैं। जब मौसम बदलता है, तो इन बैक्टीरिया को री-एडजस्ट होने के लिए मसाले, साफ पानी और घी की जरूरत होती है, जो उन्हें चाट से मिलती है। इससे फायदेमंद बैक्टीरिया बढ़ते हैं और पाचन तंत्र मजबूत होता है।

ranveer brar,ranveer brar age,ranveer brar acting,Ranveer Brar channel,ranveer brar chicken recipe

मौसम बदलते ही क्यों खाने का मन करता है चाट? रणवीर बरार ने खोला हमारी आंतों के बैक्टीरिया का राज

Photo Credit: instagram

ख़ास बातें
  • सिर्फ स्वाद नहीं, पेट के लिए वरदान है चाट
  • मौसम बदलते ही क्यों खाने का मन करता है चाट
  • 'चाट' से सुधरती है गट हेल्थ

क्या आपको भी मौसम बदलते ही कुछ चटपटा और तीखा खाने का मन करता है? खासकर 'चाट'  का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। हम अक्सर सोचते हैं कि गोलगप्पे, पापड़ी या टिक्की चाट सिर्फ जीभ के स्वाद के लिए खाई जाती है। कई लोग तो इसे अनहेल्दी मानकर खाने से कतराते हैं। लेकिन, देश के मशहूर मास्टरशेफ रणवीर बरार ने हाल ही में अपने एक वीडियो में चाट के पीछे का ऐसा विज्ञान बताया है, जो आपको हैरान कर देगा। 

चाट का असली मकसद है पेट को ठीक रखना

रणवीर बरार अपने इस वायरल वीडियो में बताते हैं कि चाट खाने का असली मकसद सिर्फ मजे लेना नहीं है, बल्कि पेट को दुरुस्त रखना है। वे कहते हैं, "हमारे पेट के अंदर ट्रिलियन्स की संख्या में बैक्टीरिया मौजूद हैं। ये बैक्टीरिया कोई आज के नहीं हैं, बल्कि अरबों साल पुराने हैं।" रणवीर ने दिलचस्प तरीके से समझाया कि इंसानों का इतिहास तो बमुश्किल 3 से 9 लाख साल पुराना है, लेकिन ये बैक्टीरिया हमसे भी कहीं ज्यादा पुराने हैं। असल में, ये प्राचीन बैक्टीरिया इंसानों के शरीर का सिर्फ एक 'माध्यम' के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि वे जिंदा रह सकें और आगे बढ़ सकें।

मौसम बदलने पर बैक्टीरिया मांगते हैं खुराक

शेफ बरार ने बताया कि हमारे पेट में मौजूद इन बैक्टीरिया को समय-समय पर 'री-एडजस्टमेंट' की जरूरत होती है। जब भी मौसम बदलता है, तो ये बैक्टीरिया अंदर से आवाज देते हैं, यानी हमें कुछ खास खाने का संकेत देते हैं। यही वजह है कि मौसम बदलने पर हमें चाट खाने की तेज तलब होती है। हमारा शरीर हमसे वह मांगता है जो पेट के इन सूक्ष्म जीवों को चाहिए होता है।

चाट कैसे बनती है बैक्टीरिया की जरूरत?

रणवीर समझाते हैं कि जब बैक्टीरिया खुद को नए मौसम के हिसाब से ढालना चाहते हैं, तो उन्हें साफ पानी, सही मसाले और थोड़े से घी की जरूरत होती है। जब इन सभी चीजों को मिला दिया जाता है, तो वही डिश 'चाट' कहलाती है। चाट खाने से हमारे पेट के अंदर वाले फायदेमंद बैक्टीरिया  की गिनती बढ़ती है और हमारा Digestion बेहतर होता है।

'बॉडी बैलेंसिंग' का दूसरा नाम है चाट

वीडियो के अंत में रणवीर बरार इसे 'बॉडी बैलेंसिंग', 'गट हेल्थ और 'बैक्टीरियल विजडम' का नाम देते हैं। उनका कहना है कि चाट वास्तव में आपके शरीर और पेट के बैक्टीरिया को संतुलित करने का एक शानदार और स्वादिष्ट तरीका है।

तो अगली बार जब आप गोलगप्पे या भल्ला पापड़ी खाएं, तो मन में Guilt न लाएं। बस यह सोचें कि आप अपने पेट के उन अरबों साल पुराने बैक्टीरिया की बात सुन रहे हैं और अपनी 'गट हेल्थ' को मजबूत बना रहे हैं!

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: ranveer brar, ranveer brar age, ranveer brar acting, Ranveer Brar channel, ranveer brar chicken recipe

संबंधित ख़बरें