Whosthat360Hindi
Advertisement
  • होम
  • फ़ूड
  • गर्मियों की छुट्टियों में घर पर बनाएं बाजार जैसे देसी आलू चिप्स, शेफ अरुणा विजय ने शेयर की खास रेसिपी

गर्मियों की छुट्टियों में घर पर बनाएं बाजार जैसे देसी आलू चिप्स, शेफ अरुणा विजय ने शेयर की खास रेसिपी

गर्मियों के मौसम का भरपूर फायदा उठाने के लिए मशहूर शेफ अरुणा विजय ने अपनी पारंपरिक देसी आलू चिप्स की रेसिपी साझा की है। उन्होंने आलू को पतला काटकर, फिटकरी के पानी में भिगोने और फिर हल्दी-नमक के साथ उबालकर धूप में सुखाने का तरीका बताया है। दो दिन की धूप के बाद तैयार इन चिप्स को आप कभी भी तलकर या एयर फ्राई करके आनंद ले सकते हैं।

Aruna Vijay  reel,Aruna Vijay MasterChef,Aruna Vijay Chaumasa recipies,aruna vijaye new dish

शेफ अरुणा विजय के इस 'देसी नुस्खे' से चिप्स बनेंगे एकदम क्रिस्पी

Photo Credit: instagram

ख़ास बातें
  • शेफ अरुणा विजय के इस 'देसी नुस्खे' से चिप्स बनेंगे एकदम क्रिस्पी
  • गर्मियों की छुट्टियों में घर पर बनाएं
  • आलू चिप्स बनाने का सबसे आसान तरीका

गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही घरों में पापड़ और चिप्स बनाने की परंपरा सालों पुरानी है। आज के समय में भले ही बाजार में चिप्स के ढेरों विकल्प मौजूद हों, लेकिन घर पर बने 'देसी आलू चिप्स' का स्वाद कुछ और ही होता है। इसी स्वाद को फिर से ताजा करने के लिए मशहूर शेफ और मास्टरशेफ इंडिया की फाइनलिस्ट अरुणा विजय ने अपने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो साझा किया है।

शेफ अरुणा विजय ने इस वीडियो में बताया है कि कैसे आप बिना किसी खास मशीन के, घर पर ही एकदम क्रंची और सफेद आलू चिप्स तैयार कर सकते हैं। यह रेसिपी न केवल आसान है, बल्कि इसमें इस्तेमाल होने वाले टिप्स आपके चिप्स को बाजार जैसा बना देंगे।

रेसिपी के मुख्य स्टेप्स

अरुणा ने बताया कि सबसे पहले अच्छे किस्म के आलू लेकर उन्हें छील लें। इसके बाद स्लाइसर की मदद से उन्हें बहुत पतला काट लें। अब यहाँ आता है सबसे महत्वपूर्ण टिप इन कटे हुए स्लाइस को फिटकरी वाले पानी में 10 से 12 मिनट के लिए भिगो कर रखें। फिटकरी के इस्तेमाल से चिप्स का रंग एकदम सफेद रहता है और वे काले नहीं पड़ते।

इसके बाद, एक बड़े बर्तन में पानी उबालें और उसमें नमक व थोड़ी सी हल्दी डालें। अब आलू के स्लाइस को इस उबलते पानी में केवल 5 मिनट के लिए पकाएं। ध्यान रहे कि आलू ज्यादा न गलें। पकने के बाद सारा पानी निकाल दें और इन स्लाइस को एक सूती कपड़े पर फैलाकर दो दिन तक तेज धूप में सुखाएं।

लंबे समय तक करें स्टोर

जब ये चिप्स पूरी तरह सूख जाएं और कड़क हो जाएं, तो आप इन्हें एक एयर-टाइट डिब्बे में भरकर महीनों तक स्टोर कर सकते हैं। जब भी खाने का मन हो, इन्हें गरमा-गरम तेल में तलें या फिर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग इन्हें एयर फ्राई भी कर सकते हैं। ऊपर से थोड़ा सा चाट मसाला या लाल मिर्च पाउडर छिड़क कर आप इसका आनंद ले सकते हैं।

शेफ अरुणा की इस रेसिपी को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। लोग इसे बचपन की यादों से जोड़ रहे हैं। अगर आप भी इस गर्मी कुछ नया और देसी ट्राई करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए एकदम परफेक्ट है।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Aruna Vijay MasterChef, Aruna Vijay Chaumasa recipies, aruna vijaye new dish