- होम
- इन्फ्लुएंसर् ख़बरें
- शिल्पा शिंदे ने कबूला कि प्रोड्यूसर संजय कोहली पर लगाया यौन उत्पीड़न का केस झूठा था
शिल्पा शिंदे ने कबूला कि प्रोड्यूसर संजय कोहली पर लगाया यौन उत्पीड़न का केस झूठा था
मशहूर टीवी शो 'भाभीजी घर पर हैं' की 'अंगूरी भाभी' यानी शिल्पा शिंदे ने एक पॉडकास्ट में हैरान करने वाला सच कबूला है। उन्होंने माना कि शो छोड़ने के दौरान प्रोड्यूसर संजय कोहली पर लगाया गया यौन उत्पीड़न का मामला झूठा था। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन पर गुस्सा निकाल रहे हैं। वहीं, 'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम बेबिका धुर्वे ने शिल्पा का समर्थन करते हुए टीवी इंडस्ट्री के माहौल को दर्दनाक बताया है।
शिल्पा शिंदे ने कबूला कि प्रोड्यूसर संजय कोहली पर लगाया यौन उत्पीड़न का केस झूठा था।
Photo Credit: Instagram
- बेबिका धुर्वे ने शिल्पा का सपोर्ट करते हुए कहा
- सोशल मीडिया पर लोगों ने शिल्पा को जमकर ट्रोल किया
- शिल्पा शिंदे ने कबूला
टीवी की दुनिया से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। 'भाभीजी घर पर हैं' शो से घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने एक बड़ा और सनसनीखेज खुलासा किया है। भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान शिल्पा ने माना कि सालों पहले शो के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर लगाया गया यौन उत्पीड़न का आरोप पूरी तरह से झूठा था।
शिल्पा ने पॉडकास्ट के प्रोमो में साफ कहा, "मैं सच कहने से नहीं डरती। मैंने अपने प्रोड्यूसर पर यौन उत्पीड़न का केस किया था क्योंकि उस वक्त मेरे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा था। आज मैं पहली बार कबूल कर रही हूं कि वह आरोप झूठा था।" शिल्पा ने आगे बताया कि पुलिस सीधे एफआईआर नहीं लिखती, वे कहते हैं कि कुछ गंदा लिखना पड़ेगा। चूंकि वह लॉ बैकग्राउंड से हैं, इसलिए उन्होंने यह रास्ता चुना। इस केस के बाद मेकर्स के साथ उनका सेटलमेंट हुआ और उनकी रुकी हुई तीन महीने की पेमेंट क्लियर हो गई। उन्होंने यह भी जोड़ा कि अब मेकर्स के साथ उनके रिश्ते सुधर चुके हैं।
इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर शिल्पा शिंदे को भारी नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि ऐसे झूठे आरोपों की वजह से उन महिलाओं को नुकसान होता है जो सच में इस दर्द से गुजरती हैं।
इस विवाद के बीच, 'बिग बॉस ओटीटी 2' की कंटेस्टेंट बेबिका धुर्वे शिल्पा शिंदे के समर्थन में उतरी हैं। बेबिका ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "भारतीय टीवी सेट्स और काम करने की जगहें बहुत दर्दनाक हो सकती हैं। यह इंसान की मानसिक और भावनात्मक शांति को पूरी तरह खत्म कर देती हैं। शिल्पा एक बहादुर इंसान हैं जिन्होंने इस पर बात की। इसी वजह से मैं अब टीवी शोज नहीं करती।

Photo Credit: Instagram
For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.
Further reading: Shilpa Shinde, Shilpa Shinde latest updates, Shilpa Shinde and Bebika Dhurve, Bebika Dhurve on shilpa Shinde, social media, news and media, trending story
संबंधित ख़बरें
-
Jun, 04 2026 पंकज भदौरिया ने बताया कैसे समय पर कैंसर का पता चलने से आसान हुई रिकवरी, महिलाओं से की जागरूक रहने की अपीलफिटनेस और हेल्थ
-
Jun, 04 2026 किस्मत के बंद दरवाजे खोलने का मंत्र: ज्योतिष राहुल से जानें कैसे बदलें अपनी लाइफ की एनर्जीएस्ट्रोलॉजी
-
फ़ूड
-
ट्रेवल
-
ख़बरें
-
ख़बरें
-
फ़ूड
-
Motivation And Self Help