Whosthat360Hindi
Advertisement

अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ की सेहत फिर बिगड़ी! सिस्ट की वापसी से डरीं एक्ट्रेस

मशहूर टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ के लिए समय काफी मुश्किल भरा चल रहा है। स्टेज 2 लीवर कैंसर से जूझ रहीं दीपिका को 1.3 सेंटीमीटर का सिस्ट वापस आने के कारण मार्च में फिर से सर्जरी से गुजरना पड़ा। उन्होंने अपने व्लॉग में बताया कि इस स्थिति ने उन्हें मानसिक रूप से डरा दिया है और थकान के कारण वे बेटे रुहान के साथ समय नहीं बिता पा रही हैं। उनके पति शोएब इब्राहिम उनका पूरा ख्याल रख रहे हैं।

Dipika Kakar,Dipika Kakar health updates,social media,news and media,Whosthat360

स्टेज 2 लीवर कैंसर से जूझ रहीं दीपिका कक्कड़ की फिर हुई सिस्ट सर्जरी

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • दीपिका कक्कड़ की सेहत फिर बिगड़ी
  • कैंसर से जंग लड़ रहीं दीपिका का छलका दर्द: बेटे को समय नहीं दे पा रही
  • पति शोएब इब्राहिम बने मजबूत ढाल, फैंस कर रहे हैं जल्द ठीक होने की दुआ

टीवी की दुनिया की मशहूर और चहेती अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ अपनी सेहत को लेकर एक बार फिर मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। ससुराल सिमर का फेम एक्ट्रेस, जो पहले से ही स्टेज 2 लीवर कैंसर से जंग लड़ रही हैं, उन्हें मार्च में एक और सर्जरी से गुजरना पड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1.3 सेंटीमीटर का एक सिस्ट उनके शरीर में वापस उभर आया है, जिसने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से तोड़ दिया है।

Cyst Recurrence क्या है?

मेडिकल भाषा में, जब किसी सर्जरी या इलाज के दौरान सिस्ट एक तरह की थैली जिसमें तरल पदार्थ या केराटिन भरा होता है -एक छोटा सा हिस्सा भी शरीर में रह जाता है, तो वह समय के साथ फिर से भर सकता है और नया सिस्ट बन सकता है। इसे 'सिस्ट रिकरेंस' कहा जाता है। हालांकि सिस्ट हटाना आमतौर पर एक स्थायी समाधान माना जाता है, लेकिन कुछ मामलों में यह महीनों या सालों बाद वापस आ सकता है।

व्लॉग में छलका दीपिका का दर्द: "बेटे रुहान के साथ वक्त नहीं बिता पा रही"

अपने हालिया यूट्यूब व्लॉग में दीपिका ने फैंस के साथ अपनी स्थिति और संघर्ष को बेहद ईमानदारी से साझा किया। उन्होंने बताया कि इस बीमारी ने उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को कितना प्रभावित किया है। बार-बार होने वाली थकान और लगातार अस्पताल के चक्कर लगाने की वजह से वे अपने छोटे बेटे रुहान के साथ क्वालिटी टाइम नहीं बिता पा रही हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि उनके पति और अभिनेता शोएब इब्राहिम इस मुश्किल समय में उनके लिए एक मजबूत ढाल बने हुए हैं और घर की सारी जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं, जबकि दीपिका पूरी तरह से अपनी रिकवरी पर ध्यान दे रही हैं।

h

Photo Credit: Instagram

मानसिक रूप से डरी हुई हैं दीपिका

सिस्ट के दोबारा आने की खबर ने दीपिका को मानसिक रूप से गहरा आघात पहुँचाया है। उन्होंने स्वीकार किया कि अब उन्हें हर वक्त अपनी सेहत को लेकर डर और एंग्जायटी सताती रहती है कि कहीं यह सिस्ट फिर से वापस न आ जाए। डॉक्टर अभी भी उनके इलाज के अगले कदमों पर विचार कर रहे हैं। इन सबके बावजूद, दीपिका मजबूत और सकारात्मक बने रहने की पूरी कोशिश कर रही हैं।

कैंसर से लेकर अब तक का लंबा स्वास्थ्य संघर्ष

दीपिका की स्वास्थ्य समस्याएं पिछले कुछ समय से लगातार बनी हुई हैं। इससे पहले 23 फरवरी को भी उन्हें पेट के सिस्ट की सर्जरी करवानी पड़ी थी। उससे पहले जून 2025 में, उनके कैंसर के इलाज के हिस्से के रूप में उनका ट्यूमर निकालने के लिए एक बड़ी सर्जरी हुई थी।

दीपिका ने अपनी कीमोथेरेपी, रिकवरी और भावनात्मक चुनौतियों के पूरे सफर को अपने व्लॉग्स के जरिए फैंस के साथ साझा किया है। उनकी इस ईमानदारी ने उन्हें उनके प्रशंसकों से और भी करीब ला दिया है, जो हर कदम पर उनके लिए दुआएं कर रहे हैं।

दीपिका कक्कड़ का करियर

दीपिका ने 'ससुराल सिमर का' में 'सिमर' की भूमिका निभाकर घर-घर में पहचान बनाई थी। इसके बाद उन्होंने 'नच बलिए 8', 'झलक दिखला जा 8' और सबसे चर्चित 'बिग बॉस 12' जैसे रियलिटी शोज में हिस्सा लिया और 'बिग बॉस 12' की विनर भी बनीं।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Dipika Kakar, Dipika Kakar health updates, social media, news and media, Whosthat360

संबंधित ख़बरें