Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement
  • होम
  • फ़ूड
  • सब्जियां काटने की झंझट खत्म: शेफ अरुणा विजय ने शेयर की सेहत और स्वाद से भरपूर खास रेसिपी

सब्जियां काटने की झंझट खत्म: शेफ अरुणा विजय ने शेयर की सेहत और स्वाद से भरपूर खास रेसिपी

अक्सर लोग हेल्दी डाइट को मेहनत वाला काम मानकर टाल देते हैं, लेकिन अरुणा विजय ने इस धारणा को गलत साबित किया है। उन्होंने एक हालिया वीडियो में 'मेडिटेरेनियन हमस सलाद' बनाने का आसान तरीका बताया है। फेबर के मल्टीपर्पज ब्लेंडर का उपयोग करते हुए उन्होंने दिखाया कि कैसे घर पर ही बिना किसी झंझट के रेस्तरां जैसा सलाद तैयार किया जा सकता है। यह रेसिपी उन लोगों के लिए प्रेरणा है जो कम समय में कुछ पौष्टिक खाना चाहते हैं।

Aruna Vijay  reel,Aruna Vijay age,aruna vijay food,Aruna Vijay channel

सब्जियां काटने की झंझट खत्म: शेफ अरुणा विजय ने शेयर की सेहत और स्वाद से भरपूर खास रेसिपी

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • मिनटों में तैयार पौष्टिक सलाद
  • हमस बना सलाद की ड्रेसिंग
  • कुकिंग गैजेट से काम आसान

हेल्दी खाना मतलब ढेर सारी सब्जियां काटना और बहुत सारी मेहनत" अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं, तो मास्टरशेफ अरुणा विजय की यह नई रेसिपी आपकी सोच बदल देगी। अरुणा विजय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने दिखाया है कि कैसे सही उपकरणों की मदद से स्वस्थ भोजन बनाना न केवल आसान है, बल्कि मजेदार भी हो सकता है।

हेल्दी ईटिंग को बनाया आसान
अरुणा बताती हैं कि हेल्दी डाइट को लेकर लोगों के मन में अक्सर एक डर होता है। इसे दूर करने के लिए उन्होंने 'फेबर 5-इन-1 हैंड ब्लेंडर' का सहारा लिया, जो किचन के कई कामों को पलक झपकते ही पूरा कर देता है। उन्होंने इस गैजेट की मदद से एक 'मेडिटेरेनियन हमस बेस्ड सलाद' तैयार किया, जो देखने में जितना आकर्षक है, खाने में उतना ही लाजवाब।

रेसिपी का खास अंदाज
इस रेसिपी की खासियत यह है कि इसमें 'हमस' को केवल एक डिप के रूप में नहीं, बल्कि सलाद की ड्रेसिंग के रूप में इस्तेमाल किया गया है। अरुणा ने ब्लेंडर का उपयोग करके उबले हुए चने, ताहिनी, लहसुन, चिली फ्लेक्स और जैतून के तेल से एक स्मूथ हमस तैयार किया। इसके बाद, फेबर के फूड प्रोसेसर और श्रेडर अटैचमेंट की मदद से उन्होंने गाजर और अन्य सब्जियों को मिनटों में कद्दूकस कर लिया।

स्वाद और पोषण का संगम
तैयार सलाद में उन्होंने कद्दूकस की हुई सब्जियों के साथ उबले हुए चने, राजमा, खीरा और चेरी टमाटर मिलाए। ऊपर से नमक, काली मिर्च और तैयार किया हुआ रेशमी हमस डालकर इसे अच्छी तरह मिक्स किया। अंत में, जैतून और ताजे धनिये के साथ इसकी गार्निशिंग की गई। इस सलाद को उन्होंने पीटा ब्रेड के साथ परोसा, जो इसे एक पूर्ण भोजन  बनाता है।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Aruna Vijay age, aruna vijay food, Aruna Vijay channel

संबंधित ख़बरें