Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement
  • होम
  • फ़ूड
  • दाल को गाढ़ा और रेस्टोरेंट जैसा बनाने का राज! शेफ रणवीर बरार ने बताई एक जादुई ट्रिक

दाल को गाढ़ा और रेस्टोरेंट जैसा बनाने का राज! शेफ रणवीर बरार ने बताई एक जादुई ट्रिक

शेफ रणवीर बरार ने दाल को परफेक्ट बनाने के लिए एक खास तरीका बताया है। उनके अनुसार, तूर दाल के साथ 1/5 भाग मूंग दाल मिलाने से दाल का टेक्सचर बेहतर होता है। मूंग दाल में मौजूद प्राकृतिक 'लेस' तूर दाल और पानी को आपस में बांधे रखती है, जिससे दाल पानी जैसी अलग-अलग नहीं लगती। यह छोटी सी ट्रिक साधारण घर की दाल को होटल जैसा गाढ़ा और मखमली स्वाद देती है।

ranveer brar,Ranveer Brar chef,Chef Ranveer Brar age,Chef Ranveer Brar

दाल को गाढ़ा और रेस्टोरेंट जैसा बनाने का राज! शेफ रणवीर बरार ने बताई एक जादुई ट्रिक

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • 1/5 मूंग दाल का अनुपात
  • दाल को मिलेगा गाढ़ापन
  • पानी और दाल नहीं होंगे अलग

दाल भारतीय थाली का सबसे अहम हिस्सा है, लेकिन अक्सर हम शिकायत करते हैं कि घर की दाल वैसी नहीं बनती जैसी ढाबों या रेस्टोरेंट में मिलती है। कभी दाल का पानी अलग हो जाता है, तो कभी दाल एकदम खड़ी रह जाती है। मशहूर शेफ रणवीर बरार ने हाल ही में एक वीडियो के जरिए बताया कि कैसे सिर्फ एक छोटी सी ट्रिक से आप अपनी रोज़ाना की दाल का टेक्सचर बदल सकते हैं।

तूर और मूंग का सही अनुपात
रणवीर बरार बताते हैं कि वे अपनी दाल बनाने के लिए 'तूर  दाल का इस्तेमाल करते हैं, जिसे उन्होंने पहले से भिगो कर रखा है। लेकिन इस रेसिपी का असली 'हीरो' है मूंग दाल। वे तूर दाल के साथ बिल्कुल थोड़ी सी यानी केवल एक-चौथ मूंग दाल मिलाने की सलाह देते हैं।

क्यों ज़रूरी है मूंग दाल?
अक्सर देखा जाता है कि तूर दाल पकने के बाद पानी से अलग हो जाती है दाल नीचे बैठ जाती है और पानी ऊपर तैरने लगता है। शेफ रणवीर के अनुसार, "मूंग दाल में एक प्राकृतिक 'लेस' यानी चिपचिपाहट होती है।" जब आप तूर दाल के साथ मूंग मिलाते हैं, तो मूंग दाल एक 'बाइंडिंग एजेंट' की तरह काम करती है। यह तूर दाल और पानी को आपस में जोड़ देती है, जिससे दाल को एक बेहतरीन थिकनेस और क्रीमी टेक्सचर मिलता है।

चकाचक स्वाद और बनावट
रणवीर का कहना है कि कुछ लोग चने की दाल भी मिलाते हैं, जो एक विकल्प हो सकता है, लेकिन मूंग दाल का 'एलिमेंट' बिल्कुल अलग है। यह दाल को भारी बनाए बिना उसे एक मखमली बनावट देती है।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: ranveer brar, Ranveer Brar chef, Chef Ranveer Brar age, Chef Ranveer Brar

संबंधित ख़बरें