Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement
  • होम
  • फ़ूड
  • हेल्दी और रिफ्रेशिंग रेसिपी: शेफ कुणाल कपूर ने शेयर किया स्पेशल 'हनी-मस्टर्ड ड्रेसिंग' वाला तरबूज सैलेड

हेल्दी और रिफ्रेशिंग रेसिपी: शेफ कुणाल कपूर ने शेयर किया स्पेशल 'हनी-मस्टर्ड ड्रेसिंग' वाला तरबूज सैलेड

गर्मियों के मौसम में खुद को फ्रेश रखने के लिए शेफ कुणाल कपूर के साथ बनाएं 'वॉटरमेलन अवाकाडो सैलेड'. तरबूज, अवाकाडो, टोफू और अखरोट के साथ तैयार होने वाला यह सैलेड जितना स्वादिष्ट है, उतना ही सेहतमंद भी है. वीडियो में शेफ ने एक खास 'हनी-मस्टर्ड और लेमन जूस' की क्रीमी ड्रेसिंग भी बनाना सिखाया है, जिसे आप फ्रिज में 4-5 दिनों तक स्टोर कर सकते हैं. तो आज ही इसे ट्राई करें!

CHEF KUNAL KAPOOR,chef kunal brinjal roast tutorial video,Chef Kunal chaat recipe

कुणाल कपूर ने शेयर किया स्पेशल 'हनी-मस्टर्ड ड्रेसिंग' वाला तरबूज सैलेड

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • तरबूज और अवाकाडो का यह कूल सैलेड दूर करेगा गर्मियों का स्ट्रेस
  • शेफ कुणाल कपूर से सीखें सैलेड की यह सीक्रेट क्रीमी ड्रेसिंग रेसिपी
  • हेल्थ और टेस्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, आज ही घर पर ट्राई करें

भीषण गर्मी के इस मौसम में कुछ ऐसा खाने का मन करता है जो पेट को ठंडक भी दे और शरीर को हाइड्रेटेड भी रखे. इसी बात को ध्यान में रखते हुए मशहूर शेफ कुणाल कपूर ने 'गर्मियों से बचने का एक शानदार जुगाड़' पेश किया है. उन्होंने अपने खास अंदाज में एक झटपट और न्यूट्रिशियस वॉटरमेलन अवाकाडो सैलेड की रेसिपी शेयर की है.

सैलेड की सामग्रियां 

सैलेड का बेस तैयार करने के लिए शेफ कुणाल ने एक बड़े बाउल में ये चीजें मिक्स की हैं:

  • तरबूज क्यूब्स में कटा हुआ (लगभग 3 कप).

  • अवाकाडो  मध्यम आकार का, छोटे टुकड़ों में कटा हुआ.

  • टोफू  200 ग्राम, डाइस किया हुआ.

  • अन्य चीज़ें: बारीक कटे हुए तुलसी या पुदीने के पत्ते, स्लाइस किया हुआ एक छोटा प्याज और एक मुट्ठी भुने व कटे हुए अखरोट.

जादुई हनी-मस्टर्ड ड्रेसिंग 

सैलेड को एक बेहतरीन किक देने के लिए शेफ ने एक खास ड्रेसिंग बनाई. उन्होंने एक पोर्टेबल ब्लेंडर में 2 चम्मच मस्टर्ड पेस्ट, 3 चम्मच ऑलिव ऑयल, 1 चम्मच शहद और 3 चम्मच नींबू का रस डाला. भारतीय स्वाद का टच देने के लिए उन्होंने इसमें इमली का गूदा या पानी डालने का सुझाव भी दिया. इसके बाद इसमें थोड़े से तुलसी के पत्ते, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक और तीखेपन के लिए चिली फ्लेक्स मिलाकर इसे अच्छे से ब्लेंड कर लिया.

मिक्स करने का सही तरीका

इस तैयार क्रीमी ड्रेसिंग को सैलेड के ऊपर डाला गया. शेफ कुणाल ने सलाह दी कि ड्रेसिंग डालने के बाद सैलेड को बेहद हल्के हाथों से मिक्स  करना चाहिए. अगर आप इसे बहुत ज्यादा मिलाएंगे तो तरबूज पानी छोड़ देगा, अवाकाडो मैश हो जाएगा और टोफू के टुकड़े भी टूट जाएंगे.

सैलेड का स्वाद लेते हुए शेफ ने कहा कि वे अगली बार इसे बिना ऑलिव ऑयल के भी ट्राई करेंगे, लेकिन इसका मौजूदा स्वाद बेहद लाजवाब है. सबसे अच्छी बात यह है कि इस ड्रेसिंग को आप फ्रिज में रखकर 4-5 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं.

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: CHEF KUNAL KAPOOR, chef kunal brinjal roast tutorial video, Chef Kunal chaat recipe

संबंधित ख़बरें