क्या आपको पता है आम पन्ना का असली नाम? शेफ रणवीर बरार से जानिए इसकी पूरी कहानी
मशहूर शेफ रणवीर बरार ने एक वीडियो के जरिए यह स्पष्ट किया है कि आम और 'आम पन्ना' पूरी तरह से भारतीय हैं। उन्होंने बताया कि आम का वैज्ञानिक नाम 'मैंगिफेरा इंडिका' है, जो इसकी भारतीय जड़ों को दर्शाता है। साथ ही, उन्होंने पन्ना को मुगलों की ईजाद मानने वाले भ्रम को भी दूर किया। बरार के अनुसार, पन्ना आयुर्वेद के समय से अस्तित्व में है और इसका नाम संस्कृत शब्द 'पाण्य' से आया है।
आम और पन्ना मुगलों की देन नहीं! शेफ रणवीर बरार ने बताया इनका प्राचीन भारतीय इतिहास
Photo Credit: instagram
- आम और पन्ना मुगलों की देन नहीं
- रणवीर बरार ने डिकोड किया पन्ना का आयुर्वेदिक कनेक्शन
- शेफ रणवीर बरार से जानिए इसकी पूरी कहानी
अक्सर यह चर्चा होती है कि भारत की कई पसंदीदा डिशेज और फल विदेशों से आए हैं। लेकिन मशहूर सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार का मानना है कि हमें अपनी भारतीय पाक-कला विरासत को वह क्रेडिट नहीं मिलता जिसके वह हकदार है। हाल ही में एक वीडियो में उन्होंने आम और गर्मियों के सबसे लोकप्रिय पेय आम पन्ना के इतिहास को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
आम का असली मालिक कौन?
रणवीर बरार कहते हैं कि भले ही पुर्तगाली हापुस का श्रेय लें या मुगलों ने इसकी कई किस्में विकसित की हों, लेकिन आम मूल रूप से भारत का ही है। इसका सबसे बड़ा सबूत इसका वैज्ञानिक नाम मैंगिफेरा इंडिका है। 'इंडिका' शब्द का सीधा संबंध इंडिया यानी भारत से है। शेफ के अनुसार, बाहरी लोगों ने केवल हमारे आमों पर ग्राफ्टिंग की है, लेकिन इसकी आत्मा भारतीय है।
आम पन्ना: मुगल नहीं, आयुर्वेदिक ईजाद
आम पन्ना को लेकर एक बड़ा भ्रम यह है कि यह मुगलों के समय शुरू हुआ क्योंकि 'आईन-ए-अकबरी' में इसका जिक्र मिलता है। रणवीर बरार ने इस दावे को पूरी तरह नकारते हुए बताया कि पन्ना आयुर्वेद के समय से बनाया जा रहा है। 'पन्ना' शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के शब्द Panya से हुई है, जिसका अर्थ होता है- 'पीने वाली चीज'।
विविधता में एकता: पन्ना के कई नाम
रणवीर ने बताया कि पन्ना केवल उत्तर भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में इसे अलग-अलग नामों से जाना और पसंद किया जाता है:
-
पूर्व भारत : आमझोरा या आम पोरा
-
इंदौर: आम का झोलिया
-
महाराष्ट्र: कैरीचा पाना
शरीर को ठंडक देने का विज्ञान
पन्ना बनाने की प्रक्रिया के पीछे एक गहरा विज्ञान है। कच्चे आम को भूनकर उसकी तसीर को खत्म किया जाता है, ताकि वह शरीर को ठंडक दे सके। रणवीर बरार ने जोर देकर कहा, "आम हमारा है और पन्ना भी हमारा है, कोई और इस पर अपना हक नहीं जता सकता।"
शेफ का यह वीडियो उन लोगों के लिए एक आईना है जो अपनी ही संस्कृति और खान-पान के इतिहास से अनजान हैं। उनका संदेश साफ है- अपनी मिट्टी और अपने स्वाद पर गर्व करें।
For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.
Further reading: ranveer brar age, Ranveer Brar recipe, Ranveer Brar channel, ranveer brara new dish, Ranveer Brar new recipe